सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं समस्यायें

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज से आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। उप जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करेंं। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डा0 सुरभि गंगवार, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह, तहसीलदार कर्मवीर, नायब तहसीलदार सर्जन कुमार, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल, कायमगंज सीएचसी चिकित्सा प्रभारी शोभित शाक्य, कायमगंज कोतवाली के एसएसआई राजेश कुमार, कम्पिल थानाध्यक्ष जितेन्द चौधरी, शमसाबाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी, नवावगंज थानाध्यक्ष आमोद कुमार सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *