Headlines

समाधान दिवस में एसडीएम ने 11 समस्याओं का किया निस्तारण

शेष शिकायती पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के दिये निर्देश
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दूरदराज से आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार शनिवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसीलस सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उपजिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में कुल 96 शिकायती प्रार्थना पत्र आये। जिनमें से मौके पर 11 का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायती पत्रों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, कायमगंज नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डा0 लव कुमार मिश्रा, ज्वाइंट बीडीओ मनीराम कायमगंज, चिकित्सक डा0 जितेन्द्र कुमार, कायमगंज क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार, कम्पिल थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य, शमशाबाद थानाध्यक्ष तरुण कुमार, नवावगंज थानाध्यक्ष विद्या सागर तिवारी, मेरापुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *