एसडीएम बोले आठ दिनों में हो समस्याओं का निस्तारण, नहीं तो होगी कार्यवाही

72 फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, आधा दर्जन का हुआ समाधान
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज।
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें 72 फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जबकि मौके पर आधा दर्जन फरियादियों की ही समस्याओं का निस्तारण हो पाया।

जानकारी के अनुसार उप जिला अधिकारी रवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकार रविंद्र नाथ राय, खंड विकास अधिकारी कौशल गुप्ता ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिसमें 72 फरियादी मौके पर पहुंचे। जिसमें से आधा दर्जन को ही न्याय मिला। तहसीलदार कर्मवीर, नायब तहसीलदार अतुल कुमार सिंह के द्वारा जानकारी दी गई की 72 फरियादी आए। जिसमें कुछ फरियादियों ने बताया है कि मैं कई बार तहसील दिवस में शिकायत कर चुका हूॅ, लेकिन न्याय नहीं मिला। नन्हीं देवी निवासी बिरसिंहपुर ने कहा कि दबंगों ने देवस्थान की जगह पर कब्जा कर लिया, शशि लता निवासी अमृतपुर ने शिकायत की मकान के सामने दबंगों ने जगह पर कब्जा कर लिया।बुधपाल निवासी बिरसिंहपुर ने कहा कि दबंगों ने खेत पर कब्जा कर लिया, कन्हैयालाल निवासी पट्टी दारापुर ने शिकायत कर बताया कि पुलिस द्वारा दबंगों को उनकी जगह पर कब्जा करवा दिया गया है। अब निर्माण कार्य हो रहा है। उर्मिला निवासी पट्टी बदनपुर ने आरोप लगाया ग्राम प्रधान ने जबरिया जगह पर कब्जा कर लिया है। रामकुमार कुसमापुर निवासी ने शिकायत की कि उनकी पट्टे की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। उषा निवासी अमृतपुर ने शिकायत की ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। राजपाल निवासी भावन ने शिकायत की पारिवारिक लोगों ने 50000 लेकर प्लाट का बैनामा नहीं किया। उर्मिला देवी निवासी साहरा ने शिकायत की कि उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। जगधीर निवासी बिरसिंहपुर ने शिकायत की चकमार्ग पर दबंगों ने अवैध रुप से कब्जा कर लिया। बाबूराम निवासी ताजपुर ने शिकायत की मेरी जमीन पर कोटेदार ने कब्जा कर लिया है। रामस्वरूप निवासी नयागांव ने शिकायत में कहा कि चक मार्ग खुलवाकर मिट्टी डलवायी जाये। राम छबीले निवासी फखरपुर ने शिकायत में कहा कि कुडऱी के प्रधान ने जबरिया उनकी जमीन जोत ली है। फरियादियों की समस्यायें सुनने के बाद उप जिलाधिकारी ने कहा है कि 8 दिन के अंदर गुणवत्तापूर्ण सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाए। जिस विभाग की समस्या छूट जाएगी तो उस विभाग के कर्मचारी पर कार्रवाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *