नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा ज्योनी में बीते 2 वर्ष पूर्व हुए प्रधान पद के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया गया था। इसको लेकर एक पक्ष हाईकोर्ट चला गया था। हाईकोर्ट में चली सुनवाई के बाद पुर्नमतगणना करने का आदेश दिया गया है। यह मतगणना आज सुबह ८ बजे होगी। जिसको लेकर विकास खंड स्तर पर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। कायमगंज यदुवंश कुमार वर्मा जब विकास खंड कार्यालय पहुंचे तो ठेकेदार के द्वारा लगाई गई बेरीकेडिंग जो की बोरियों में बालू भरकर उस पर पिलर खड़े किये गये थे जो थोड़ी ही देर में धराशायी हो गये। जिस पर एसडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने व्यवस्था सही करने के निर्देश एडीओ पंचायत कृष्णपाल को दिए। जिसमें उन्होंने बताया की मतगणना के लिए तीन टेबिल लगेंगी। जिस पर दो मतगणना कर्मी तथा एक सुपरविजन कर्मचारी लगेगा। वहीं आरओ के रूप में एक सुपरवाइजर को बैठाया जाएगा तथा निष्पक्षता से मतगणना कराने के निर्देश दिए। मत पेटिका फतेहगढ़ से लाने के लिए नायब तहसीलदार अनवर हुसैन तथा एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह को नामित किया गया।
