हरदोई, समृद्धि न्यूज। सोमवार को दोपहर एक बीए फाइनल की छात्रा ने बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र से निकली शारदा नगर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। छात्रा इकरा खान साइकिल से लगभग 22 किलोमीटर दूर सैदपुर नहर पुल तक पहुंची,और साइकिल खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी।जिसकी खबर मिलते ही थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।छात्र हरदोई के सिटी पावर हाउस के पीछे नुमाइश पुरवा की रहने वाली है।
जानकारी के अनुसार छात्रा इकरा सुबह लगभग 8 बजे बजे घर से दवा लेने के बहाने निकली।एक घंटे बाद उसने अपनी सहेली को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही। पिता कफील खान ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने मोबाइल के अधिक इस्तेमाल को लेकर बेटी से फोन ले लिया था।परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन शाहाबाद में सड़क जाम को लेकर चल रहे प्रदर्शन के कारण पुलिस वहां पर नहीं पहुंच पाई। तीन घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। फिलहाल परिजन और ग्रामीण छात्रा की तलाश कर रहे हैं। निजी गोताखोरों की मदद से छात्रा का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
