पीईटी परीक्षा का दूसरा दिन-12070 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 5114 रहे अनुपस्थित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में आयोजित हुई पीईटी परीक्षा दूसरे दिन भी शन्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गयी। फिलहाल दो दिनों में कुल 34368 परीक्षार्थियों में से 10489 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सुरक्षा के भी चाक चौबंद इंतजामात किये गये थे। आलाधिकारी भी भ्रमणशील रहे।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025, 6 व 7 सितंबर को आयोजित की गयी। जिसके लिए कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। जिसमें दूसरे दिन की परीक्षा में कुल 17184 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें प्रथम पाली में 8592 में कुल 6044 परीक्षा में बैठे जबकि 2548 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दूसरी पाली में भी 8592 में से 6026 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 2566 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर दूसरे दिन दोनों पालियों में 17184 में कुल 12070 परीक्षार्थी बैठे, जबकि 5114 शामिल नहीं हुए। दोनों दिनों में 34368 में से 23879 शामिल हुए, जबकि कुल 10489 परीक्षार्थी परीक्षा देनें नहीं पंहुचे। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पीईटी परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने गुरुकुल स्कूल, बद्री विशाल कालेज का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *