नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं को आयुर्वेद के पठन पाठन के लिए किया गया प्रेरित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में आयोजित यू0जी0 एवं पी0जी0 2024 बैच के छात्र/छात्राओं के संक्रमणकालीन एवं ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दूसरे दिन प्री-टेस्ट डॉ0 कविता शर्मा तथा डॉ0 पीयूष माधव ने सम्पन्न करवाया। इस परीक्षा में बी0ए0एम0एस0 2024 बैच की हृदयांशी यादव तथा आदर्श जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आज के दिन के मोटीवेशनल स्पीकर राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय वाराणसी के संहिता सिद्धांत विभाग के एसो0 प्रोफेसर डॉ0 मनोहर राम ने नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं को आयुर्वेद के पठन पाठन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयुर्वेद में वर्णित संहिता के बारे में बताया तथा स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद के महत्व का भी वर्णन किया। प्राचार्या डॉ0 अंजना दीक्षित तथा कार्यक्रम के इन्जार्ज डॉ0 शीलू गुप्ता, डॉ0 अरूण कुमार पाण्डेय, डॉ0 मधुरंजन तथा डॉ0 शिल्पा ने अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ0 अरूण कुमार पाण्डेय ने छात्र/छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया कि कैसे तथा किस प्रकार अपने व्यक्तित्व का विकास किया जा सकता है। डॉ0 सुहेबा तथा डॉ0 रसना ने नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं के लिए क्रियाकलाप (एक्टीविटी) करवायी। जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अन्त में सभी विद्यार्थियों को ‘‘नो मोर कैम्पस‘‘ के तहत डॉ0 अरीब की देखरेख में क्रिया शरीर विभाग का भ्रमण करवाया। इसी के साथ पी0जी0 2024 ओरियेन्टेशन (संस्कार) कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ0 अंजना दीक्षित ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित किया तथा कॉलेज एवं पी0जी0 के नियमों को बताया। डॉ0 रीता सिंह ने पी0जी0 स्टूडेन्ट्स के अधिकारों के बारे में बताया तथा डॉ0 मधुरंजन ने एक्टीविटी करवायी।
यू0जी0/पी0जी0 छात्र/छात्राओं के संक्रमणकालीन एवं ओरिएंटेशन प्रोग्राम का दूसरा दिन
