स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में त्रिवार्षिक योजना की गई तैयारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। वालवाटिका आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए सचिव राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि स्कूल में वालवाटिका केंद्र संचालित है। जिसमें बच्चों के बैठने के लिए फोम वाली मैट एवं डेस्क आ चुकी है और किट भी आ चुकी है। फरवरी में एनएटी परीक्षा होगी और मार्च में वार्षिक परीक्षा होगी। इसलिए सभी बच्चों को नियमित स्कूल जरुर भेजें। अभिभावकों को द्वितीय सत्र परीक्षा का रिजल्ट बताया गया। उन्होंने बताया कि बिना आधार नवीन नामांकन नहीं होगा। आधार बनने की प्रक्रिया काफी कठिन हो गई है। सभी बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शपथपत्र के साथ उपजिलाधिकारी को आवेदन करना होगा। जिसमें काफी समय लगेगा। जन्मप्रमाण पत्र के बाद ही आधार बनेगा और आधार बनने के बाद अपार आईडी बनेगी। इस काम में सभी पदाधिकारियों का सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर शासन के निर्देश पर स्कूल की त्रिवार्षिक योजना तैयार की गई। जिसे ग्राम पंचायत कार्ययोजना में शामिल कराया जायेगा। बैठक में अनोखेलाल, भगवान देवी, ऊषा, फूलवती, मोहिनी, नीलम, नफीसा, आशा, उमा सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *