द्वितीय सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण का हुआ समापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्काउट गाइड का द्वितीय सोपान प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हुआ। ब्लाक स्काउट मास्टर राजकुमार द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमलैया आशानंद शमशाबाद में ११ नवम्बर से चल रहे सोपान शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। द्वितीय सोपान प्रशिक्षक राजकुमार द्वारा पायनिरंग, गांठों के बंधन, खोज के चिन्ह, बिना बर्तन के भोजन बनाना, टेंट का निर्माण करना, स्काउट नियम, स्काउट गाइड प्रतिज्ञा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्काउट गाइड ने बहुत लगन के साथ प्रशिक्षण ग्रहण किया। स्काउट नियमों पर चलने की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर नोडल शिक्षक अशोक कुमार, हरीश कुमार, अतुल कुमार, अभिषेक कुमार, प्रधानपति प्रमोद गंगवार, एसएमसी अध्यक्ष अशोक कुमार, जिला स्काउट मास्टर सुधीश कुशवाहा, वैभव सोमवंशी आदि लोगों ने स्काउट गाइड के बच्चों को उत्साहित किया और जानकारियां दी। धन्यवाद स्काउट मास्टर राजकुमार ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *