ट्रक की चपेट में आने से दूसरे ट्रक चालक की मौत

चुनार (मिर्जापुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र समसपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक कि चपेट में आने से दूसरे ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह समसपुर पेट्रोल पंप के पास सुबह की बताई गई। जानकारी के अनुसार सतना से ट्रक में सीमेंट लोड कर वाराणसी के हरहुआ जा रहे ट्रक चालक मध्य प्रदेश के ताला मैहर थाना क्षेत्र के विदुही खुर्द निवासी 48 वर्षीय शिवपाल केवट पुत्र राम निवास केवट का समसपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक व चालक पुलिस के कब्जे में है। ट्रक का डीजल खत्म होने पर चालक शिवपाल गैलन लेकर पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गया था। वह डीजल लेकर जैसे ही एनएच 35 पर पहुंचा कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंदते हुए भाग निकला। पंप कर्मियों ने ट्रक का पीछा कर ट्रक व चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना चालक के परिजनों को दिया। कोतवाली पहुंचा मृत चालक का भांजा ज्ञानेंद्र ने पोस्टमार्टम कि कार्यवाही के लिए पुलिस को लिखित तहरीर दिया। पुलिस विधिक कार्यवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञानेंद्र ने बताया कि मृतक दो भाई में बड़ा था तथा दो पुत्र एक पुत्री है। एक पुत्र और पुत्री का विवाह कर दिया है। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *