माध्यमिक शिक्षक संघ ने धरना देकर सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर धरना देकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन को लेक हुंकार भरी। धरने में सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली गयी। शिक्षकों की १६ सूत्रीय मांगों को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला इकाई द्वारा शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों की एकजुटता जरुरी है। इसके लिए जेल जाना पड़े, तो हम तैयार हैं। सितंबर में प्रदेश सम्मेलन में पुरानी पेंशन के लिए सरकार पर दबाव बनाया जायेगा। यदि सरकार ने पुरानी पेंशन नहीं दी, तो शिक्षक आंदोलन कर जेल जाने को तैयार हैं। जिला मंत्री नरेंद्रपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि शिक्षकों के उनके अधिकार लंबे संघर्ष के बाद ही मिले हैं। पुरानी पेंशन प्राप्ति के लिए शिक्षक हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। डीआईओएस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा शिक्षक अपने कार्य के लिए किसी लिपिक को पैदा न दें। जिला ुउपाध्यक्ष संतोष दुबे, संयुक्त मंत्री सतेंद्र सिंह ने कहा प्रधानाचार्य एन.पी.एस. शिक्षकों के लेजर पासबुक एक माह में बनाकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करें। धरने में सुधाकर चतुर्वेदी, भगवान शंकर पाण्डेय, दिनेश चंद्रा, नवल किशोर अग्निहोत्री, राकेश प्रसाद आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *