काली पट्टी बांधकर दर्ज कराया प्रतीकात्मक विरोध, 15 तक चलेगा आंदोलन
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने और गैर विभागीय कार्यों के विरोध में सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास खंड कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जिसमें उन्होंने बताया कि काम का बोझ और ऑनलाइन हाजिरी का वह विरोध कर रहे है। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन १५ दिसंबर तक चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा। जिसके लिए आज से इसकी शुरुआत हो चुकी है। यह आंदोलन उनके मूल विभाग के कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों के अत्यधिक बोझ और फेशियल रिकॉर्ड कनेक्शन बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम के विरोध में किया जा रहा है। सचिवों का कहना है कि गैर कार्यों के चलते वह अपना कार्य समुचित रुप से नहीं कर पा रहे है। ग्राम पंचायत सचिवों ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री, एग्रो स्टेट सर्वे, गौशाला प्रबंधन, भूसा प्रबंधन, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, फैमिली आईडी, विभिन्न पेंशनों का सत्यापन, शिक्षा विभाग के ऑपरेशन कायाकल्प एवं बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी सोलर पैनल लगवाने का लक्ष्य और परली प्रबंधन संघ का कार्य, आदि के चलते कर्मचारी अस्वस्थ्य हो रहे हैं और दुर्घटनाओं का शिकार भी बना रहे हैं। 1 से 4 दिसंबर तक प्रदेश के समस्त विकास खण्डों में सचिव काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा विकास खंड कार्यालय पर शांतिपूर्ण ढंग से नारेबाजी करेंगे। 5 दिसंबर से सभी 826 विकास खण्डों में एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन होगा। इस दिन में मुख्यमंत्री को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रेषित करेंगे। इसके बाद सभी सचिव शासकीय व्हाट्सएप ग्रुपों से खुद को अलग कर लेंगे। 10 दिसंबर से प्रदेश के सभी सचिव निजी वाहनों से सरकारी कार्य करना बंद कर देंगे।15 दिसंबर को समस्त सचिव अपने डोंगल विकास खण्डों पर एडियो पंचायत को समर्पित कर देंगे। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शासन द्वारा सकारात्मक प्रयास नहीं किए गए तो प्रदेश के सचिव संपूर्ण कार्य बहिष्कार एवं अनवरत धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। सोमवार को आंदोलन के पहले दिन सचिवों ने सुबह 10:00 बजे से 11:00 तक विकासखंड प्रसार में काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर ग्राम पंचायत संगठन के जिला सचिव प्रमोद शुक्ला, अनुपम बाजपेई, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, मोतीलाल यादव, आकांक्षा सक्सेना, प्रवीण कुमार, वेद प्रकाश, कामता प्रसाद पटेल, कुलदीप राजपूत, अरविंद कुमार, सुनील कुमार गौतम साहित समस्त ग्राम सचिव व ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
ऑनलाइन हाजिरी और गैर विभागीय कार्यों का सचिवों ने किया विरोध
