ऑनलाइन उपस्थिति का काली पट्टी बांध कर सचिवों ने किया विरोध

हरदोई। शाहाबाद विकासखंड कार्यालय परिसर में सचिवों ने काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन उपस्थिति व गैर विभागीय कार्यों के विरोध में शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया। ग्राम पंचायत अधिकारी मोहित पाठक ने बताया ग्राम पंचायत अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार सिंह के निर्देश पर यूपी 826 विकास खंडों में तैनात सभी सचिवों को ऑनलाइन उपस्थिति व सचिवों के लिए किए जा रहे गैर विभागीय कार्यों के विरोध में 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आन्दोलन किया जायेगा। जिसमें 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक सभी सचिव काली पट्टी बांध कर शासकीय कार्य करेंगे। 5 दिसंबर को जनपद मुख्यालय पर सभी सचिवों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा और विभागीय व्हाट्सएप ग्रुपों को छोड़ देंगे।10 दिसंबर को सभी सचिव अपने निजी वाहनों का प्रयोग बन्द करके भत्ते के अनुसार वाहन का प्रयोग करेंगे। वहीं 15 दिसंबर को सभी सचिव भुगतान डोंगल विकास खंड कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी को सौंप देंगे।अगर इसके बाद भी मांगे ना पूरी हुई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *