ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सचिवों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य

फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। विकासखंड बढ़पुर एवं मोहम्मदाबाद में ग्राम पंचायत सचिवों ने गेटवे ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और गैर-विभागीय कार्यों के बोझ के विरोध में सोमवार को शांतिपूर्ण काली पट्टी बांधकर आंदोलन किया। सचिवों ने काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य संपादित करते हुए शासन से इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की।
दोनों ब्लॉकों-बढ़पुर और मोहम्मदाबाद के ब्लॉक कार्यालयों पर दर्जनों पंचायत सचिव एकत्र हुए और बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति का नया प्रावधान जमीनी स्तर के कार्यों को प्रभावित कर रहा है, साथ ही सचिवों पर अत्यधिक अनावश्यक दबाव भी डाल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह अन्यायपूर्ण निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो सचिव खुलकर विरोध करते हुए कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। 1 दिसम्बर से 04 दिसम्बर तक ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सांकेतिक सत्याग्रह जारी रहेगा। 5 दिसम्बर से ऑनलाइन अथवा मोबाइल फोन के माध्यम से किए जाने वाले सभी कार्य पूर्णत: बंद कर दिए जाएंगे। मोहम्मदाबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान राजीव गौतम, अवधेश गौतम, मनीष साहू, अनुराग सिंह, रामवीर शाक्य, संदेश कुमार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजय साहू, शिवपाल सिंह, विवेक कुमार, संजय सक्सेना मौजूद रहे। वहीं बढ़पुर ब्लॉक में ओम शिव पांडे, श्वेता अग्निहोत्री, प्रभात यादव, आलोक त्रिवेदी, नीरू दीक्षित आदि मौजूद रहे। संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संदेश यादव ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, विरोध जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *