विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान की सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म माला श्रीवास्तव ने की समीक्षा

  • तीन दिन में 400 से अधिक वाहनों पर अवैध परिवहन/ओवरलोडिंग पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए लगाया गया 1.5 करोड़ का अर्थदंड
  • सात पर दर्ज करायी गई एफआईआर

 लखनऊ, समृद्धि न्यूज। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अवैध खनन, अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग पर पूर्ण अंकुश के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जनपदीय/मण्डलीय अधिकारियों/विशेष जांच दल द्वारा विगत तीन दिनों में लगभग 5000 से अधिक उपखनिजों का परिवहन करने वालों को चेक किया गया, जिनमें अधिकांश परिवहन करने वाले वाहन परिवहन प्रपत्रों के साथ परिवहन करते हुये पाये गये। 400 से अधिक वाहनों पर अवैध परिवहन/ओवरलोडिंग पाये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 1.5 करोड़ से अधिक का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। अवैध खनन, परिवहन/ओवरलोडिंग पर अब तक विगत तीन दिनों में 07 एफ0आई0आर0 भी दर्ज करायी गयी है। जनपद सोनभद्र में 54 वाहनों पर, मीरजापुर में 23 वाहनों पर, जालौन में 32 वाहनों पर, बलिया में 21 वाहनों पर व गोरखपुर में 15 वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। उपरोक्त अभियान अन्तर्गत प्रगति की समीक्षा करते हुए सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश माला श्रीवास्तव ने अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती जिलों को कड़े निर्देश दिये कि अन्य राज्यों से उपखनिजों का परिवहन आई0एस0टी0पी0 के साथ ही होे। किसी भी दशा में ओवरलोडिंग न होने दी जाये। Source Point पर कड़ाई से लोडिंग मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग को नियंत्रित करने के उद्देश्य से स्थापित IoT enabled PTZ व ANPR Camera युक्त चेकगेट्स को भी 24×7 संचालित किया जा रहा है। अरूण कुमार, विशेष सचिव/अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश द्वारा समस्त अधिकारियों को सचेत करते हुए निर्देश दिये गये कि प्रत्येक दशा में प्रभावी प्रवर्तन लगातार संचालित रहे व शासन की मंशा में अनुरूप कार्य किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *