नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी ने कार्यालय पर ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक बुलायी। इस दौरान उन्होंने सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर बैठकें कर बीडीओ अमरेश चौहान सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने का लगातार कार्य कर रहे हैं। जिससे संबंधित बुधवार को सभी ग्राम पंचायत सचिवों की साप्ताहिक बैठक बुलाई। बैठक में विकास खंड अधिकारी ने ग्राम पंचायत में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे स्वछता अभियान पर जोर दिया। वहीं सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास तथा आईजीआरएस निस्तारण सहित कई योजनाओं के बारे में ग्राम सचिवों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्राम सचिवों को बताया कि वह हर हाल में क्षेत्र में रहकर ग्रामीण जनता से सामंजस्य बनाएं तथा सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य करें। बीडीओ ने बताया कि आगामी 30 सितंबर को एक कार्यक्रकम के तहत दिव्यांगों को जिलाधिकारी कार्यालय पर उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए बस द्वारा दिव्यांगों को ले जाया जाएगा। इस मौके पर विकास खंडाधिकारी अमरेश चौहान, एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडियो आईएसबी सुखदेव सिंह, ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद शुक्ला, अनुपम बाजपेई, बीडीओ समाज कल्याण अंकुश कटियार, ग्राम पंचायत सचिव सुनील कुमार, मोतीलाल यादव, आकांक्षा सक्सेना, कमल सिंह, जगवीर सिंह यादव, बृजेश कुमार, प्रवीण कुमार, कामता प्रसाद पटेल, वेद प्रकाश, मोतीलाल, कुलदीप राजपूत, अरविंद कुमार तथा वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, कनिष्ठ सहायक राज भारती, अकाउंटेंट वीरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य करें सचिव-बीडीओ
