काली पट्टी बांधकर किया कार्य
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के अध्यक्ष शशिदेव सिंह ने अपने साथियों के साथ मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर प्रदेश स्तरीय आवाह्न पर पंचायत सचिवों की ऑन लाइन उपस्थिति का विरोध में सांकेतिक सत्याग्रह किया। दिये गये ज्ञापन में अवगत कराया गया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर ग्राम पंचायत सचिवों की ऑन लाइन उपस्थिति किये जाने के विरोध में संगठन द्वारा सत्याग्रह किया गया। १ दिसम्बर से ४ दिसम्बर तक काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए शासकीय कार्यों का निष्पादन करने की मांग की गई। 5 दिसम्बर को सभी विकास खण्डों में ऑन लाइन प्रणाली के विरोध में सुबह ११ बजे से दोपहर १ बजे शांति पूर्ण बैठक कर सांकेतिक सत्याग्रह चलाकर विरोध किया जायेगा और खण्ड विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन दिया जायेगा। ग्राम पंचायत सचिव अपने विभागीय दायित्वों का निर्वाह्न करते हुए व्यक्तिगत नम्बरों पर क्रियेट किये गये गु्रप से लेफ्ट करेंगे। ३ दिसम्बर को इंजन चलित वाहन से क्षेत्रीय भ्रमण साथियों द्वारा नहीं किया जायेगा। साइकिल भत्ता 200 रुपया, टेंपो अथवा बस का किराया देने की मांग की जायेगी। जटिल ई-ग्राम समाज व गेटवे प्रणाली प्रक्रिया के विरोध में मोबाइल ऐप के भुगतान से प्रक्रिया निर्मित करने की मांग शासन से की जायेगी। ग्राम प्रधानों की कोई शैक्षिक योग्यता शासन द्वारा निर्धारित नहीं है, ऐसी स्थिति में डीएससी संचालन की अपेक्षा रखना अव्यवहारिक नहीं है, आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर अध्यक्ष संदेश कुमार, मंत्री विवेक कुमार, शशिदेव सिंह, प्रमोद शुक्ला आदि सचिव मौजूद रहे।
ऑन लाइन उपस्थिति के विरोध में उतरे सचिव
