घर-घर पहुंचकर करवाया कूड़ा कलेक्शन
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने के लिए विकास खंड के सचिवों ने कमर कस ली है। सचिवों ने कहा कि गांव में गंदगी नहीं होने देंगे।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदुईया में सचिव कुलदीप कुमार राजपूत तथा सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठेली लेकर घर-घर जाकर कूड़ा कलेक्शन किया। ग्राम सचिव कुलदीप कुमार राजपूत ने बताया कि अब किसी तरह की गंदगी गांव में नहीं होने दी जाएगी। हर व्यक्ति के दरवाजे पर सुबह से ही सफाई कर्मचारी गाड़ी लेकर पहुंचेंगे और हर घर से कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का सहयोग अति आवश्यक है। जब शासनादेश के अनुसार चलाई जा रही योजना स्वच्छ भारत मिशन को सभी लोग मिलकर सफल बनाएंगे तो गांव से गंदगी तथा बीमारियां दूर होंगी। हर व्यक्ति खुशहाल होगा जिसके लिए विकास खंड क्षेत्र के सभी सचिव बाध्य हैं और हर ग्राम पंचायत में कूड़ा कलेक्शन का कार्य जारी है। कूड़ा कलेक्शन के दौरान मौजूद ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप कुमार राजपूत, सफाई कर्मचारी तथा पंचायत सहायक आदि लोग मौजूद रहे।
स्वच्छत भारत मिशन को सचिव ने दी धार
