लाखों की यूरिया खाद की कालाबाजारी करने में सचिव निलंबित

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। यूरिया खाद की कालाबाजारी में सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार राजीव कुमार पुत्र राम सिंह निवासी दीपपुर नगरिया पोस्ट सिकन्दरपुर खास को बी.पैक्स कायमगंज द में प्रभारी सचिव के पद पर नियुक्त किया गया गया था। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता के आदेश पर समिति के कृषि निवेश स्टाफ सत्यापन हेतु विनोद कुमार कटियार अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर को सत्यापन अधिकारी नामित किया गया था। सत्यापन न कराने पर कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक के आदेश पर अभिलेखों एवं उर्वरक स्टाक की सुरक्षा हेतु समिति को सील करने के लिए अधोहस्ताक्षरी को आदेशित किया गया था। जिसके परिपालन में दिनांक 12.11.2024 को बी.पैक्स कायमगंज द के चार गोदाम एवं दो कार्यालयों के ताले सील किये गए। कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता के आदेश पर दिनांक 03.01.2025 को तीन सदस्यीय कमेटी अरुण कुमार सिंह अपर जिला सहकारी अधिकारी मुख्यालय, विनोद कुमार कटियार अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर एवं गोविन्द नारायण सहायक विकास अधिकारी सहकारिता विकास खंड बढ़पुर की गठित कर सील्ड तालों को तोडक़र सुधीर कुमार कैडर सचिव बी.पैक्स कनासी को अतिरिक्त प्रभार सचिव बी.पैक्स कायमगंज द को चार्ज कराने हेतु आदेशित किया गया। जिसके परिपालन में कमेटी द्वारा दिनांक 07.01.2025 को समिति के सील्ड तालों को तोडक़र सुधीर कुमार को बी.पैक्स कायमगंज द का चार्ज कराया गया। कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता के द्वारा राजीव कुमार के प्रकरण की जांच करायी गयी। जिसमें राजीव कुमार पुत्र राम सिंह निवासी दीपपुर नगरिया कायमगंज के विरुद्ध मु0 1240763.89 रुपये के यूरिया की कालाबाजारी करना पाया गया। जिसमें उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। जिस पर सचिव के विरुद्ध पुलिस ने सुसंगत धाराओं मेंं गवन का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *