सड़क हादसे में सुरक्षाकर्मी की मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र में देर शाम काम करने के बाद घर लौटते समय सड़क पार कर रहे सुरक्षा कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार राजू लोचन 55 वर्ष जो सोहरामऊ, के निवासी थे। राजू लोचन पेशे से सुरक्षाकर्मी थे और प्रतिदिन की तरह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। देर शाम सोहरामऊ स्थित पाजपाई स्वीट हाउस के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू लोचन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और
शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *