फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वैलेन्टाइन-डे के वीक छठवें दिन 12 फरवरी को हग-डे मनाया जाता है। इस दिन अपने पार्टनर को गले लगकर लगातार यह जताते हैं कि वह उनके लिए कितने खास हैं और हमेशा उनके साथ हैं। हग -डे पर कुछ खास मैसेज के जरिये अपने जज्बातों को बयां करके आप इस दिन को और खास बना सकते हैं। हग-डे पर एक कविता बिल्कुल सटीक बैठती है। तेरी मुस्कान सहस्त्र पुरुषों से सुन्दर है। बरखा की बूंदों सी निर्मल है। कभी संकट का बिगुल है। कभी खुशियों की लहर है। नन्हें बालक सी चंचल, दिल की पीड़ा का हरण है। मुश्किल दिनों का तारण है, हताशा में आशा की किरण है। बढ़ते कदमों की ताकत है, तेरी सुबह का सूरज है।

यह कविता हग-डे पर बिल्कुल सही है। दूसरी ओर हग-डे का मायने यह भी है कि कभी अपने मित्र या संगे सबंधी एवं परिजनों को काफी दिनों बाद मिले हो, तो उन्हें गले लगाकर हग कर सकते हैं। यह दिन खास जब और हो जाता है, हग-डे वाले दिन अगर कोई हग करता है, तो इसका मायना और सुंदर हो जाता है। किसी को गले लगाने से आधी टेंशन दूर हो जाती है। हग-डे पर अपने पार्टनर को गले लगाकर या रोमांटिक मैसेज भेजकर अपनी भावनाओं को बयां कर सकते हैं। आप भी अपने करीबियों पर हग-डेपर विश कर सकते हैं। तुमसे वायदा करता हूॅ हमेशा मैं तुम्हारा पास रहूंगा और कभी दुख नहीं दूंगा। दिल की एक ही ख्वाहिश है धडक़नों की एक ही इच्छा है कि तुम मुझे अपनी बाहों में पनाह दे दो और मैं खो जाऊं। बातों-बातों में दिल ले जाते हो, देखते इस तरह हो कि जान ले जाते हो।
