फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठण्डी सडक़ में अप्रेन्टिसशिप/ रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला में 4 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 125 रिक्तियों के सापेक्ष मेला में 52 अभ्यर्थी उपस्थित हुये। मेला में कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने 52 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर 41 अभ्यार्थियों चयन हुआ। जिसमें 35 अभ्यर्थी अप्रेन्टिसशिप प्रशिक्षण हेतु एवं 06 जॉब ट्रेनी हेतु चयन किया गया। मेला की व्यवस्था में प्रमुख रूप से नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, कार्यदेशक बृजेश कुमार, अप्रेंटिसशिप प्रभारी रंजीत कुमार सुमन, प्लेसमेन्ट प्रभारी सुनील कुमार, विजेन्द्र सिंह, राज किशोर महतो आदि लोग मौजूद रहे।
मेले में 41 अभ्यार्थियों का रोजगार हेतु हुआ चयन
