फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बस स्टैंड स्थित सेल्फी प्वाइंट देखरेख के अभाव में बदहाल होता जा रहा है। यहां पर लगे अक्षर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। वहीं साफ-सफाई न होने से स्थिति और भी खराब हो चुकी है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
बताते चलें कि करीब एक से डेढ़ वर्ष पूर्व रोडवेज बस स्टैण्ड के निकट सेल्फी प्वाइंट का नगर पालिका की ओर से निर्माण कराया गया था। तब यह सेल्फी प्वाइंट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा, लेकिन धीरे-धीरे देखरेख के अभाव में यह सेल्फी प्वाइंट अपनी पहचान खोता जा रहा है। यहां पर आने वाले लोगों का कहना है कि देखरेख व साफ-सफाई न होने से यह सेल्फी प्वाइंट अपनी पहचान खोता जा रहा है। जब इस मामले में नगर पालिका के ईओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनकी मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर मिला। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाया गया यह सेल्फी प्वाइंट आज अपनी मूल अवधारणा से दूर हो चुका है।
देखरेख के अभाव में पहचान हो रहा सेल्फी प्वाइंट
