अधिवक्ता संघ सभागार में संविधान दिवस एवं अधिवक्ता दिवस की संगोष्ठी का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। अधिवक्ता परिषद काशी की जनपद इकाई द्वारा अधिवक्ता संघ सभागार में संविधान दिवस एवं अधिवक्ता दिवस की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संरक्षक और अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश के फाउंडर मेंबर राजेंद्र कुमार त्रिपाठी  मुख्य अतिथि के रूप में एवं सत्येंद्र कुमार पाठक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार सिंह के द्वारा की गई। शिवेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा अधिवक्ताओं की एकता और संविधान के अनुसार कार्य करने पर बल दिया गया। शरद कुमार चंदेल द्वारा संविधान की मूल प्रति में श्री राम दरबार व अन्य रामायण व महाभारत के चित्र होने की बात रखी गई। अभिषेक मिश्र द्वारा नीति निर्देशक तत्व में भगवान श्री कृष्ण का अर्जुन को उपदेश देते हुए देते हुए चित्र के विषय में वर्णन किया गया। महिला उपाध्यक्ष उमा मिश्रा ने संविधान के निर्माण के सम्बन्ध में प्रकाश डाला। दिनेश चंद दुबे ने तात्कालिक संविधान को बहुत ही मजबूत संविधान बताया। अनुराग मिश्रा ने भारत के संविधान को विश्व की सबसे मजबूत संविधान बताया। बृजेश मिश्रा द्वाराअधिवक्ता दिवस व संविधान दिवस की बधाई दी गई और साथ में ही अधिवक्ताओं को एक साथ रहकर कार्य करने पर विशेष बल दिया गया। गौरव मिश्रा ने संविधान दिवस की बधाई देते हुए अधिवक्ता एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तुरंत लागू करने हेतु सही कदम उठाए जाने के लिए अपने उद्बोधन में विशेष बल दिया है। आशीष मिश्रा ने संविधान के निर्माण एवं मजबूती पर प्रकाश डाला और कहा गया कि भारत का संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है अधिवक्ता एकता सभी अधिवक्ता एक साथ मिलकर कार्य करे। दिवस डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाना बताया।

मुख्य अतिथि ने संविधान में धर्मनिरपेक्ष जैसे शब्दों को बढ़ाए जाने के विषय में प्रकाश डाला। बाद में जनपद इकाई के अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के समापन में राष्ट्रगान कराया गया। कार्यक्रम का संचालन जनपद इकाई के महामंत्री हरिप्रकाश मिश्र ने किया। कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार माथुर, राजीव कुमार, अजय कुमार दुबे, अनुराग मिश्रा, ऋषभ शुक्ला, भानु प्रकाश मिश्रा, शरद चंदेल, प्रवेश प्रताप, सूरज कुमार, हिमांशु कुशवाहा, उमा मिश्रा, मीना चौहान, शिवेंद्र मिश्रा, रंजन त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, अनूप त्रिपाठी, अनुज त्रिपाठी, दिनेश दुबे, अखिल पाठक, सचिन राजपूत, आशीष मिश्रा, अभिषेक मिश्र आदि लोगों की उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *