गंगापार का शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक विकास कैसे हो? विषय पर हुई संगोष्ठी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजेपुर विकास क्षेत्र के दहिलिया ग्राम में क्षेेेेत्र के सम्मानित, संभ्रांत एवं बौद्धिक लोगों ने एक विशाल संगोष्ठी की। जिसमें चिन्तन का विषय रहा गंगापार का शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक विकास कैसे हो? इस विषय पर विभिन्न विद्वानों ने अपने-अपने विचार रखे। संगोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व कमिश्नर जयंत दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि के रुप में अनिल प्रताप सिंह राठौर प्रदेेेेश सचिव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा रहे। विशिष्ट अतिथि संजय सोमवंशी, नरेन्द्र सोमवंशी तथा सम्मानित अतिथि शिवप्रताप सिंह चीनू एडवोकेट तथा अनिल कुमार सिंह प्रधानाचार्य रहे। संचालन महेश पाल सिंह उपकारी ने किया। संगोष्ठी में लगभग तीन सैकड़ा लोग उपस्थित रहेे। सभी ने आपस में गले मिलकर कार्यक्रम का आनन्द लिया। सत्यपाल सिंह प्रगल्भ, रघुवीर सिंह, रक्षपाल सिंह ने कविता पाठ किया। मुख्य अतिथि अनिल प्रताप सिंह ने गंगापार के लोगों की सैलाब की समस्या का सवाल उठाते हुए इस समस्या के निदान के लिए शासन में प्रश्न उठाने और उसका निदान कराने का वायदा किया। विशिष्ट अतिथि संजय सोमवंशी ने गंगापार में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि मेरे गंगापार के कई ग्रामों के लोग साइबर क्राइम और अन्य गलत चीजों में लगे हैं। उन सबका कारण अशिक्षा है। नरेन्द्र सिंह सोमवंशी ने किसानों की समस्याओं को उठाया और उनके समाधान के लिए आंदोलन करने की बात कही। सम्मानित अतिथि शिव प्रताप सिंह चीनू एडवोकेट ने समाज के उत्थान के लिए राजनीति में भागीदारी अवश्य होनी चाहिए, इस बात पर बल दिया। संगोष्ठी में सर्वेेश दीक्षित पूर्व अपर जिलाधिकारी, कै0 मुनेश्वर सिंह, कै0 श्रीपाल सिंह, ज्ञानेश अग्निहोत्री, नरेंद्र सिंह, राजेश दीक्षित, नरेेेश सिंह, रविशेष सिंह, स्वामी राजेश्वरानंद आदि लोगों ने वक्तव्य दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *