भारतीय महाविद्यालय में भारत विभाजन विभीषिका पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय महाविद्यालय में भारत विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय महाविद्यालय के अकादमिक कमेटी के द्वारा ंसंगोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 रमन प्रकाश ने की व संचालन डॉ0 रमाशंकर पांडे ने किया। डा0 प्रेम शंकर पांडे ने विभाजन की त्रासदी पर भौगोलिक दृष्टि से प्रकाश डाला। समीर कुमार गुप्ता ने आर्थिक दृष्टि से भारत विभाजन के नुकसान का उल्लेख किया। डॉ0 संदीप द्विवेदी ने सांस्कृतिक दृष्टि से भारत विभाजन की त्रासदी के दुष्परिणामों को समझाया। एकेडमिक कमेटी के अध्यक्ष विवेक सिंह ने राजनीतिक दृष्टि से भारत विभाजन के कारण और उसके परिणामों का वर्णन किया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य डा0 रमन प्रकाश के अध्यक्षीय संबोधन से किया गया। उन्होंने छात्रों को भारत विभाजन और सांप्रदायिकता के दुष्परिणामों को बताया। इस अवसर पर भारतीय महाविद्यालय के प्रबुद्ध प्राध्यापक डॉ0 धनंजय कुशवाहा, नीरज कुमार द्विवेदी, डॉ0 मधुप कुमार, डा0 आलोक बिहारी शुक्ला, विजय कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *