भारत के वीर बालक साहस के प्रतीक: विकास पाण्डेय
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वीर बाल दिवस पर मंगलवार को भाजपा नगर पश्चिम के द्वारा रकाबगंज स्थित मोहन लाल शुक्ला स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। अतिथियों ने वीर बाल दिवस को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के परिवार का सनातन की रक्षा में योगदान अविस्मरणीय है। बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद कर नमन किया। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा करते हुए दोनों ने बलिदान दिया था। जिससे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मण्डल अध्यक्ष विकास पाण्डेय ने कहा कि देश की एकता अखंडता और भारत के वीर बालकों के साहस के प्रतीक 23 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस के रूप में प्रति वर्ष मनाने का आवाह्न किया। मुगल सम्राट औरंगजेब की सेना से लड़ते हुए बलिदान हुए गुरू गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों की याद में इस दिवस को मनाया जाता है। उन्होंने मुगलों को अपनी ताकत का लोहा मनवा दिया, लेकिन सिर नहीं झुकाया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में रामकिशन दीक्षित, अनिल श्रीवास्तव, उधन राजपूत, बिल्लू सक्सेना, रामकिशोर सैनी, प्रदीप सक्सेना, वीर बहादुर पाल, सिद्धांत सिंह, अजय चौहान, विरजु शाक्य, नरेंद्र वर्मा, आजाद तिवारी, जनार्दन त्रिवेदी, गौतम दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
वीर बाल दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
