प्रशिक्षु चिकित्सकों ने बढ़-चढक़र संगोष्ठी में रखे विचार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व मलेरिया दिवस पर मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। विश्व मलेरिया दिवस को अधिक न्याय संगत दुनिया के लिए मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाना थीम के तहत मनाया गया। मलेरिया न केवल स्वास्थ्य को खतरे में डालता है, बल्कि जीवन को भी खतरे में डालता है। मलेरिया के खिलाफ निर्वारक के बारे में जागरुकता बढ़ाई जा सकें और यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम इस बीमारी का शिकार न हो, हम क्या-क्या उपयोग कर सकते है। इसका रोकथाम कैसे करें, संगोष्ठी में इन सभी बिन्दुओं पर चर्चा की गई। मलेरिया विभाग से जिला सहायक मलेरिया अधिकारी नरजीत कटियार ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेरिया नियतंत्रण हेतु किस प्रकार के वैश्विक प्रयास किये जा रहे है। मच्छरों के कारण फैलने वाली इस बीमारी से हर कई लोग जान गवां देते है। पूरे विश्व में मलेरिया के कारण प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 2012 में लगभग 6 लाख 27 हजार लोगों की मौत हो गयी थी। जिसमें अधिकतर अफ्रीकी, एशियाई, लैतिन, अमेरिकन बच्चे शामिल है।
मलेरिया इंस्पेक्टर संगीता सिंह ने कहा कि प्रत्येक साल 25 अपै्रल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। मलेरिया इंस्पेक्टर विकास दिवाकर ने जानकारी देते हुए कहा कि मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जिसने सदियों से इंसानों को परेशान किया है। यह बीमारी दुनिया भर के लिए सार्वजनिक स्वस्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बनी हुई है। महाविद्यालय के डीन डा0 देवाशीश विसवाल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व मलेरिया दिवस लोगों से इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए एकजुट होने का आग्रह करता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। निश्चल सागर, प्रियंका, श्रुति के विचारों को सरहाना मिली। प्राचार्य डा0 अंजना दीक्षित ने इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस की थीम अधिक न्याय संगत दुनिया के लिए मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाना है। उन्होंने कहा कि डब्लूएचओ के मुताबिक दुनिया भर में साल 2022 में 85 देशों में मलेरिया के लगभग 24.9 करोड़ मामले और 60 लाख 8 हजार मौते हुई है। आकड़े बताते है कि 2022 में 26 जिलों में शून्य मलेरिया की जानकारी दी गई। संचालन प्रवक्ता डा0 अर्जुन कुमार पाण्डेय ने किया। इस मौके पर डा0 अंजना दीक्षित, डा0 नीतू, डा0 सुनील कुमार गुप्ता, डा0 शीलू गुप्ता, डा0 रीता सिंह, डा0 देवाशीश विसवाल, डा0 शिवओम दीक्षित, डा0 पंकज शुक्ला, डा0 संकल्प, डा0 अविधा सिंह, डा0 अरुण कुमार पांडेय, डा0 आनंद बाजपेयी, डा0 विकास बाबू, डा0 अमरीश, डा0 मुकेश विश्वकर्मा, डा0 भारती पांचाल, डा0 अंकित शर्मा, डा0 अंकिता शर्मा, डा0 कीर्ती यादव, डा0 श्वेता यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विश्व मलेरिया दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
