विश्व युवा कौशल दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जन शिक्षण संसथान कार्यालय नगला दीना पर विश्व युवा कौशल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य दयाचंद्र पाण्डेय व भाजपा फतेहगढ़ मण्डल अध्यक्ष रमला राठौर एवं निदेशक नीरज पारीक ने किया। संचालक करते हुए मनोज मिश्र ने कहा कि विश्व युवा कौशल दिवस का उद्देश्य युवाओं को अपनी आवश्यकता के अनुसार स्किल सीखकर रोजगार एवं नौकरी प्राप्त करना चाहिए। प्रधानाचार्य दया चन्द्र पाण्डेय ने कहा की युवाओं को अपनी जरूरत के हिसाब से स्किल सीख कर काम करना चाहिए। उन्होंने बताया की स्किल से अनेकों संभावनाएं पैदा होती हैं। मण्डल अध्यक्ष रमला राठौर ने भी महिलाओं से लगातार स्किल सीख कर काम करने का आवाह्न किया और कहा कि महिला जितनी सशक्त होगी परिवार व समाज भी उतना ही सशक्त होगा। निदेशक ने कार्यक्रम में आयेे समस्त लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पृथ्वीराज, मंजू शर्मा, सचिन शर्मा, करन कश्यप ने व्यवस्था देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *