फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी एवं जनपद के समस्त शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा 2021 से 2025 तक सेवानिवृत्त हुए शिक्षक, कर्मचारियों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। भारतीय जनता इंटर कालेज फतेहगढ़ के सभागार में मुख्य अतिथि के रुप में कानपुर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश कुमार मिश्र उपस्थित हुए। विशिष्ठ अतिथि प्रधानाचार्य विनीत सिंह चौहान व जिलाध्यक्ष कानपुर राजेश वर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों, कर्मचारियों को सम्मानित किया। संचालन बृजकिशोर से किशोर ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ दीक्षा दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। व्यवस्था पुरुषोत्तम सिंह वर्मा, संतोष कुमार व देवेश यादव ने देखी। जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिवेदी, जिला महामंत्री देवेश यादव, सुखवासी लाल, सत्यपाल सिंह, अशोक कुमार राठौर आदि ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर अवनीश दीक्षित, मोहित मिश्रा, विनोद कुमार शुक्ला, योगराज वर्मा, सुनील सोलंकी, अनिरुद्ध यादव, अभिषेक यादव मौजूद रहे। सेवानिवृत्त शिक्षक, कर्मचारियों को रश्मि यादव, निर्मला, सुमन वर्मा, किरन यादव द्वारा सम्मानित किया गया।
सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित
