दयाल एजूकेशन सेंटर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दयाल एजूकेशन सेंटर रानूखेड़ा कमालगंज में बुधवार को क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्र के करीब 400 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। जिनकी उम्र 60 वर्ष के ऊपर की थी। साथ ही अपनी कक्षा में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक अपनी प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखई नगला निवासी परशुराम वर्मा ने की। 86 से 90 वर्ष के ऊपर के उम्र के लोगों को संस्था के प्रबंधक राधेश्याम वर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया। 81 से 85 वर्ष के लोगों को विजय सिंह वर्मा के द्वारा सम्मान प्रदान कराया गया। 76 से 80 वर्ष के वरिष्ठ लोगों को संस्था के चेयरमैन भूपेंद्र पथरिया ने दयाल एजूकेशन सेंटर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 60 से 75 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को स्कूल के प्रधानाचार्य जगदीश सिंह वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्र्रम के उपाध्यक्ष चुरसाई निवासी अरविंद राजपूत रहे। इस मौके पर सुधीर कुमार शुक्ला, राम बक्श वर्मा, रामनाथ वर्मा, विक्रांत सिंह राना, शम्भू दयाल वर्मा, दशरथ सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *