फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा लोहिया चिकित्सालय के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डा0 अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज व राष्ट्र के गुरुजन होते है। उनके अनुभवों का लाभ समाज व राष्ट्र के लिए हितकारी होता है। उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। विशिष्ठ अतिथि प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश महामंत्री डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि होली का त्यौहार स्नेह व उदारता, आत्मीयता, सभ्यता और सहानभूति द्वारा सत्य की विजय के साथ रूठे को मनाने, उन्हें स्नेह का पर्व मनाने व उन्हें गले लगाने का पर्व होली है। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई और पेंशन को आयकर से मुक्त करने, राशिकरण की कटौती धनराशि दस वर्ष बाद करने का, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में पूर्व की भांति छूट करने की मांग की गई। अध्यक्ष विष्णुभगवान कटियार ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स के हितों की अनदेखी केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है। संचालन करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेश निराला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना काल का १८ माह का डीए अभी तक पेंशनर्स को नहीं दिया है। उपाध्यक्ष प्रभुदयाल ने कहा कि दस वर्षों के पश्चात कटौती बंद करने के लिए उच्च न्यायालय में अनेक याचिकायें दाखिल हो चुकी है। कटौती बंद करने का आदेश पारित किये जा चुके है। इस अवसर पर अफजल हुसैन, नंदकिशोर शर्मा, विनोद, अजय कुमार दुबे, सुभाष चन्द्र शर्मा, मनीष चन्द्र दीक्षित, सुभाष गुप्ता, सत्यव्रत दीक्षित, आर्यन सक्सेना, दशरथ सिंह यादव, दरोगा सिंह, जितेन्द्र सिंह, अरविन्द प्रजापति, रामपाल शर्मा, सुखदेव दीक्षित, जोगराज सिंह, अमरनाथ कश्यप, गंगाश्री मिश्रा, चक्र सिंह यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता नंदकिशोर समी ने की। संचालन राजेश निराला ने किया।
वरिष्ठ नागरिक समाज व राष्ट्र के गुरुजन होते है: डा0 आलोक प्रियदर्शी
