
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खाली पड़े प्लाट में बने टैंक में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की व पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
रविवार को थाना मऊदरवाजा के ग्राम ढिलावल चौराहे के पास खाली प्लाट बच्चे बकरी चरा रहे थे, तभी टैंक में भरे पानी में एक युवक का शव उतरा रहा था। जिससे घबराये बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने घटना के संदर्भ में पुलिस को सूचना दी। खाली प्लाट जनरल सिंह का बताया गया। सूचना पर थाना प्रभारी आमोद कुमार, मेडिकल चौकी इंचार्ज जितेन्द्र पटेल ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
