अमिताभ श्रीवास्तव

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान 2025 के अंतर्गत क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम अयोध्या द्वारा शनिवार को क्षय रोग पर एक संवेदीकरण गोष्ठी का आयोजन डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में आयोजित किया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के विभागाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र मिश्र ने की।गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाहकार डॉ अंजली राजीव ने उपस्थित विद्यार्थियों/शोधकर्ताओं को क्षय रोग की जानकारी विस्तारपूर्वक दी।उन्होंने बताया की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पूरे विश्व से क्षय रोग के उन्मूलन का लक्ष्य 2030 में रखा है परंतु भारत के प्रधानमंत्री ने भारत वर्ष से टीबी उन्मूलन का लक्ष्य 2025 में निर्धारित किया है।इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जन भागीदारी बहुत ही आवश्यक है।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ संदीप शुक्ला ने उपस्थित लोगो को क्षय रोग के लक्षण,बचाव व इलाज की जानकारी विस्तार पूर्वक दी।उन्होंने बताया कि क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम अयोध्या में संभावित क्षय रोग की सुविधा हेतु 32 सीएचसी/पीएचसी पर माइक्रोस्कोपी द्वारा बलगम जांच की सुविधा है।इसके साथ ही साथ क्षय रोगियों में रिफिमासिन के प्रभाव का पता लगाने के लिए 02 सीबी नाट व 08 टू नाट मशीनों को सुविधा है।चिन्हित क्षय रोगी निःशुल्क इलाज के साथ ही साथ भारत सरकार के निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत 500 रुपया प्रति माह की दर से डीबीटी के माध्यम से सीधे रोगी के खाते में भेजा जाता हैlजिला क्षय रोग अधिकारी ने उपस्थित लोगो से निश्चय मित्र बनकर अपने सामर्थ्य के अनुसार क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली देने का आवाहन किया।गोष्ठी में उपस्थित डॉ दीप शिखा ने निक्ष्य मित्र बनकर क्षय रोगियों को गोद ले उन्हे पोषण सहायता देने के अनुभव को साझा किया व सभी से निश्चय मित्र बन क्षय रोगियों का सहयोग करने की अपील की।तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में दिलीप पांडेय ने तंबाकू उत्पादों के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों व उसके विभिन्न दंड प्रावधानों के बारे ने विस्तार से बताया।गोष्ठी के समापन सत्र में डॉ सुरेंद्र मिश्र ने उपस्थित लोगो से इस अभियान में एक सिपाही के रूप में जुड़कर भारत को टीबी मुक्त बनाने की अपील की।गोष्ठी में प्रमुख रूप से स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी डी.पी.सिंह,उमेश शुक्ला,प्रेम कुमार,रमनीश मिश्र,रत्नेश राठौर अफरोज अहमद,नेहा सिंह,राम अनुज व दिलीप पांडेय आदि उपस्थित रहे।
