फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एक पेड़ मां के नाम, मुहिम के दौरान लगाये गये पेड़ों की महिलायें बच्चों की तरह सेवा कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार नगर के पटेल पार्क में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया था। जिसकी सेवा महिलायें प्रतिदिन आकर कर रही हैं। इन पेड़ों के पास बैठकर अपना समय बिता रही हैं और पानी डालकर उन्हें प्रतिदिन सिंचित कर रही हैं। मधु, बबीता, माधुरी ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं। वृक्षों के बिना मनुष्य अपने जीवन का कल्पना नहीं कर सकता है, क्योंकि वृक्षों से सभी को जीवनरुपी ऑक्सीजन मिलती है। जिससे हम सभी लोग जिंदा है। महिलाओं का कहना है कि वह रोज मार्निंग वाक पर पटेल पार्क में आती हैं और वृक्षों की नियमित देखभाल करती हैं। उनका कहना है कि अब वृक्ष खूब फल फूल रहे हैं। यही पेड़ आगे चलकर एक विशाल वृक्ष बनेंगे और मनुष्य के जीवन में सहायक होंगे।
एक पेड़ मां के नाम, लगाकर कर रहीं सेवा
