अस्पताल संचालक व युवक के बीच हुए विवाद में समझौता

*बिना बिल दिये व पल्स ऑक्सीमीटर साथ ले जाने पर कर्मचारियों ने रोंका
*पुलिस का नाम सुनते ही लगाने लगा गलत आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
अस्पताल में बच्चा दिखाने आये युवक से उस समय अस्पताल संचालक से विवाद होने लगा। जब वह बिना बताये अस्पताल से अपने बच्चे को लेकर निकल आया और साथ में पल्स ऑक्सीमीटर स्टाफ को बिना बताये अपने सामान में रख लिया। जानकारी होने पर उसे रोककर पुलिस के पास चलने की बात कहने पर आग बबूला हो गया और ऊल जलूल आरोप लगाने लगा। पुलिस कोई कार्यवाही करती, उससे पहले आरोप लगाने वाले युवक से लिखित समझौता कर लिया। विवाद का कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अस्पताल की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से वायरल कर दिया। आवास विकास स्थित अस्पताल संचालक भानू प्रताप कटियार ने बताया कि मेरे यहां जनपद कन्नौज छिबरामऊ निवासी ऊंचा बस्ती निवासी नवी मोहम्मद अपने बच्चे को उपचार के लिए मेरे यहां भर्ती कराया और अस्पताल का बिल बिना दिये और बिना स्टाफ को बताये चुपके से अपने बच्चों को लेकर निकल लिया। जानकारी होने पर कर्मचारियों ने बेड चेक किया तो पल्स ऑक्सीमीटर भी गायब है। कर्मचारियों ने पीछा करके उसे रोंक लिया। बैड चार्ज व ऑक्सीमीटर देने को कहा तो वह हाथापाई करने लगा। सूचना मिलने पर मैं पहुंचा तो मैने उससे कहा कि चौकी चलो वहीं पर फैसला होगा। इस पर वह ऊल जलूल आरोप लगाते हुए कहने लगा कि बैड चार्ज से कई गुना अधिक उससे पैसा ले लिया और दी गई रिपोर्टे दूसरे डाक्टर को न दिखा सकों इसलिए मुझसे छीन रहे है, तभी कुछ लोगो ने हमारे अस्पताल की छवि को धूमिल करने के लिए वीडियो बना लिया। अस्पताल संचालन ने बताया कि युवक से कहासुनी के अलावा किसी प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई। कुछ लोगों के मध्यक्षता करने पर नवी मोहम्मद ने लिखित समझौता कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *