श्रद्धालुओं ने भोलेबाबा के दर्शन कर किया जलाभिषेक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेवा धर्म समिति की ओर से सावन के माह में पांडेश्वर नाथ मंदिर रेलवे रोड में नियंत्रण चल रही गंगाजल सेवा के अंतर्गत प्रतिदिन ढाई सौ लीटर गंगाजल 22 जुलाई से मंदिर के लिए प्रतिदिन मंगवाकर भक्तों को बांटा जा रहा है। मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं द्वारा बाबा का जलाभिषेक किया जा रहा है। गंगाजल से अभिषेक करके श्रद्धालु बहुत ही प्रसन्न हो रहे हैं। उन्हें महादेव को गंगाजल चढ़ाने का अवसर प्राप्त हो रहा है व श्रद्धालु सेवा धर्म समिति द्वारा की जा रही सेवा के लिए समिति को बहुत-बहुत धन्यवाद कह रहे हैं। मान्यता है कि सावन माह में गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से वह प्रशन्न होते है। बिगड़े काम बन जाते है और परिवार में सुख समृद्धि आती है। भगवान भोलेनाथ की कृपा भक्तों पर बरसती है। उन्हें खुश करने के लिए कांवडिय़े भी दूर दराज से गंगाजल लाकर जलाभिषेक करते है। गंगाजल की पुराणों से लेकर आज तक बहुत उपयोगी माना गया है। जो धार्मिक अनुष्ठानों में पूजा-पाठ के कार्यों में गंगाजल का प्रयोग होता है। गंगा की पवित्रता और उसके जल की उपयोगिता, भगवान भोलेनाथ की कथा दर्शाती है। सनातन धर्म में गंगा का अपने आप में एक अलग महत्व है। इसे स्पर्श कर लेने से ही लोगों के पाप धुल जाते है। इसलिए सावन के सोमवार को गंगा स्नान करना उत्तम माना गया है। जो सावन में हर सोमवार को गंगा स्नान करता है उसकी मनोकामना भगवान शंकर पूर्ण करते है। गंगाजल व बेलपत्री का महत्व भोलेनाथ की पूजा अपने आपको दर्शाती है। इससे शिवजी प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देते है और उन पर कृपा बरसती है। इस मौके पर अविनाश सारस्वत (नीरज), डॉ0 मुकेश यादव, सत्यम कटियार, हरिओम आदि मौजूद रहे।
सेवा धर्म समिति ने भक्तों को बांटा गंगाजल
