फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेवा पांचाल नगरी संस्था की ओर से मेला रामनगरिया स्थित कार्यालय में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। साधु-संन्यासियों ने प्रसाद ग्रहण कर संस्था के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।
मेला स्थित संस्था के कार्यालय में प्रसाद पाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख सहित शासन प्रशासन के लोगों ने पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संस्था के संरक्षक जगदीश प्रसाद वर्मा ने सभी का स्वागत किया। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान आचार्य चंद्रेव शास्त्री ने पहुंच कर संस्था के अध्यक्ष राहुल वर्मा को आशीर्वाद देकर उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर संदीप आर्य, संजू यादव, आकाश सोमवंशी यादव, नितिन गुप्ता, वैभव सोमवंशी, कृष्ण वर्मा, नकुल, संजीव बाथम, अमन, अनुराग, ऋषभ आदि लोगो मौजूद रहे।
सेवा पांचाल नगरी ने मेला रामनगरिया में किया भण्डारे का आयोजन
