फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेवा धर्म समिति फर्रुखाबाद के तत्वाधान में जरुरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरित किये गये। समिति द्वारा 200 लोगों को कंबल बांटे गये। खैराती खां स्थित आगा साहब की दरगाह पर मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार व समाजसेवी मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने कम्बल बांटे। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में समाज को तालीम की राह मजबूत करना है। इल्म हासिल करना वक्त की जरुरत है। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और ऐसे कार्यक्रम होते रहे और सराहना की। इस मौके पर फजल मंसूरी, अंकुर मिश्रा, वसीमुजमा खां, बसपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम ने विचार रखे। आये हुए लगभग 200 जरुरतमंदों को कम्बल वितरित किये गये। इस दौरान फरहत अली, फरियाब खान, सलीम राजा, अनवर पठान, आदिल हुसैन, मेराजुद्दीन, शिवाशीष तिवारी, तालिब मंसूरी, असद खां, फरीद खां, हिलाल सफीकी आदि लोग मौजूद रहे।
सेवा समिति ने बांटे जरुरतमंदों को कम्बल
