नई दिल्ली: पुलिस ने आम आदमी पार्टी के एक निगम पार्षद सहित सात लोगों को जुआ खेलने और सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिकी के अनुसार शनिवार शाम को कादीपुर गांव स्थित एक कार्यालय में जुआ खेले जाने की जानकारी मिली। टीम ने उस कार्यालय पर छापेमारी की। वहां सात पुरुष और एक महिला ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर संदिग्धों ने नकदी और ताश के पत्ते छिपाने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने सभी को काबू में कर लिया। इस दौरान एक आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गया। छानबीन के दौरान पुलिस को 4.35 लाख रुपये, ताश के पत्तों के दो बंडल और अन्य सामान मिले। पूछताछ में पता चला कि निगम पार्षद यहां अन्य लोगों के साथ जुआ खेल रहे थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कार्यालय किसका है और यहां जुआ अड्डा चलाया जा रहा है या नहीं।
दिल्ली पुलिस ने स्वरूप नगर वार्ड 19 के निगम पार्षद जोगिंदर सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के आउटर नार्थ डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 19 से आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद जोगिंदर सिंह उर्फ बंटी अपने ऑफिस में कुछ लोगों के साथ मिलकर जुआ और सट्टा खेल रहे हैं, जहां पर एक महिला को भी डांस के लिए बुलाया गया है।
जुआ खेलते आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद सहित सात गिरफ्तार
