क्रिकेट व बैडमिंटन तथा वॉलीबॉल की हुई प्रतियोगितायें
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में सभी बैच के स्नातक छात्रों के लिए आयोजित सात दिवसीय खेल सप्ताह का शुभारंभ कॉलेज के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विजय कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्वागत प्राचार्या डॉ0 नीतू श्री, डॉ0 रीता सिंह, डॉ0 अरुण पांडे आदि ने किया। स्वागत भाषण में प्राचार्या डॉ0 नीतू श्री ने छात्रों को खेल को अनुशासित और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेल में प्रतिभाग करने वाले 5 हाउस-एपीजे अब्दुल कलाम, स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह तथा चंद्रशेखर आजाद हाउस है।
खेल सप्ताह के कार्यक्रम को सभी हाउस के द्वारा फ्लैग मार्च के द्वारा प्रारंभ किया गया। पहला क्रिकेट मैच सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह हाउस के बीच में हुआ। जिसमें भगत सिंह हाउस ने टॉस जीता। टॉस जीतने के बाद उन्होंने बॉलिंग करने का निर्णय लिया। क्रिकेट मैच के प्रथम चरण में विजेता भगत सिंह हाउस रहे। मैच के मैन ऑफ द मैच अखिलेश प्रताप रहे। दूसरा मैच एपीजे अब्दुल कलाम हाउस और चंद्रशेखर हाउस के बीच में हुआ। जिसमें विजेता एपीजे अब्दुल कलाम टीम रही, जो 25 रन से विजय रही। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रोहित सिंह रहे। खेल की श्रृंखला में अगले मैच में बैडमिंटन गल्र्स सिंगल में इशिता, श्रुति, मोहिनी, करीमा यह प्रथम चरण के मैच में विजेता रही। अगला वॉलीबॉल मैच भगत सिंह हाउस व सुभाष चंद्र हाउस के बीच हुआ। जिसमें सुभाष चंद्र हाउस ने टॉस जीता। जिसके परिणाम स्वरुप सुभाष चंद्र हाउस हाउस 9/21 और 14/21 से विजयी रही।
मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में सात दिवसीय 19 सिनर्जी फेस्ट का शुभारंभ
