फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन हुआ। प्रथम दिवस पर प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग व कांशीराम राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डा0 शालिनी एवं विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्राचार्य डा0 मुकेश सिंह राठौर व भारतीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 रमन प्रकाश ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया। सभासद नरेन्द्र यादव ने भाग लिया। संचालन डा0 एचएसएन गुप्ता व कार्यक्रम प्रभारी डा0 प्रज्ञा ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं सार्थकता पर डा0 मुकेश सिंह राठौर ने विस्तार से प्रकाश डाला।
प्राचार्य डा0 रमन प्रकाश ने पर्यावरण संरक्षण पर व्यापक जानकारी दी। प्राचार्या डा0 शालिनी सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तिगत विकास पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग ने सात दिवसीय कार्यक्रम की रुपरेखा से स्वयंसेवकों को अवगत कराया। द्वितीय सत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया। पर्यावरण संरक्षण पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रियांशी राजपूत प्रथम, नारायण वर्मा द्वितीय, साइन्द्री चौहान व अखण्ड प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चयनित बस्ती ग्वालटोली में पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरुकता रैली निकाली गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा। एनएसएस के लक्ष्य गीत एवं राष्ट्रगान के साथ प्रथम दिवस का समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के डा0 वीके तिवारी, डा0 सतेन्द्र मिश्रा, डा0 अजहर जुनैद आलम, डा0 रामनरेश सिंह, डा0 पंचम कुमार, डा0 मोहम्मद अमीन, विनय कुमार बाथम, सरस पाठक, प्रियांशु सिन्हा के अलावा शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
