घर पर कब्जे को लेकर दबंगों ने की मारपीट, सात घायल

कंपिल, समृद्धि न्यूज। घर पर कब्जे को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिसमे एक ही पक्ष के सात लोग घायल हो गए। पुलिस के आने पर सभी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीडि़त पक्ष ने थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव जेंदपुरा निवासी वीरेंद्र यादव ने दी तहरीर में बताया कि उनका पुस्तैनी घर गांव की आबादी में बना हुआ है। जिस पर उनका वारह वर्ष से कब्जा है। वीरेंद्र के अनुसार उनके बाबा मलिखान सिंह ने वह घर व कुछ जमीन दो वर्ष पूर्व उनके नाम कर दी थी। उनके बाबा की मृत्यु लगभग दो सप्ताह पूर्व हुयी है। जिसके बाद घर व जमीन पर कब्जे को लेकर जनपद कासगंज के कोतवाली सहावर के गांव चेके गुनार निवासी एक रिश्तेदार उनसे रंजिश मानने लगे। रविवार शाम उक्त रिश्तेदार पड़ोसी गांव व परिवार के कुछ लोगों चार अज्ञात साथियों के साथ उनके घर में घुस आए और घर खाली करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडों फावड़ों से मारपीट शुरू कर दी। जिससे रघुवीर, धीरेंद्र, कामिनी, सोनी, बबली, रविंद्र व गुड्डी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। आरोप है कि सभी हमलवारों के हाथों में नाजायज असलहे थे। जिससे जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। पीडि़त ने देर शाम थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हल्का इंचार्ज दारोगा शिव बहादुर सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *