झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, सात की मौत

समृद्धि न्यूज। झारखंड के चतरा जिले में रेडबर्ड एयरवेज की एयर एंबुलेंस खराब मौसम के कारण क्रैश हो गई। रांची से उड़ान भरने वाली इस मेडिकल चार्टर फ्लाइट में दो पायलट सहित कुल सात लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की सर्च एंड रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य जारी है। झारखंड के चतरा में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मरीज और डॉक्टर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ने रांची से मरीज को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खामी की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। उड्डयन नियामक डीजीसीए ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) को हादसे की जांच करने के आदेश दिए हैं। चतरा में जो एयर एंबुलेंस क्रैशहुई है, वह रेडबर्ड एयरवेज की बीचक्राफ्ट किंग एयर बी90एल् मेडिकल चार्टर फ्लाइट थी, इसमें हादसे के समय एक मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिकल, अटेंडेंट और कू्र मेंबर समेत कुल सात लोग सवार थे। रांची में उड़ान भरने के समय सब कुछ सामान्य था। हालांकि कुछ देर बाद ही एयर एंबुलेंस का संपर्क टूट गया, कोलकाता एटीसी से संपर्क स्थापित करने के बाद रात 7:34 बजे विमान का संपर्क और रडार सिग्नल अचानक टूट गया। आखिरी बार जब एंबुलेंस से संपर्क किया गया था, उस समय एयर एंबुलेंस वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व की दिशा में थी। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि इस हादसे के पीछे की वजह खराब मौसम है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज बारिश होने के कारण ही यह हादसा हुआ है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आगे अन्य वजहों की भी जांच की जाएगी। डीसी कीर्तिश्री जी ने बताया कि हादसा तेज आंधी-तूफान के कारण हुआ। डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल पर सभी 7 लोगों को मृत पाया। वहीं एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्हें लगभग 10 बजे घटना की जानकारी मिली। हादसे वाली जगह तक पहुंचना काफी मुश्किल था। उन्होंने कहा कि दिल्ली से टीम जांच के लिए जल्द ही पहुंचेगी और ब्लैक बॉक्स को निकालकर हादसे की वजह पता लगाने की कोशिश करेगी। एयर एंबुलेंस में सवार लोगों में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह (को-पायलट) के तौर पर थीं। इसके साथ ही एयर एंबुलेंस मरीज संजय कुमार को लेकर रवाना हुई थी। इसमें अर्चना देवी परिजन, धु्रव कुमार, विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार था। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।् स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय प्लेन क्रैश हुआ, उस समय इलाके में तेज हवा और बिजली की कडक़ड़हाट के साथ मूसलाधार बारिश भी हो रही थी। उसी दौरान तेज आवाज के साथ प्लेन क्रैश हुआ था। इधर रांची से मरीज लेकर दिल्ली जा रहे एयर एंबुलेंस के क्रैश होने के बाद झारखंड में सियासत भी तेज हो गई है। मौके पर पहुंचे चतरा के भाजपा नेता विद्यासागर आर्य ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *