राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सात खिलाडिय़ों ने जीते मेडल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर में हुआ। ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रादेशीय आयोजक मुख्य अतिथि रवींद्र पाटनी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और विजेता खिलाडिय़ों को पदक बांटकर सम्मानित किया। राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश भर से तीन हजार से ज्यादा खिलाडिय़ों न प्रतिभाग किया। जनपद फर्रुखाबाद से ताइक्वांडो कोच अजय प्रताप सिहं के निर्देशन में ६५ ताइक्वांडो खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद की निकिता दुबे ने गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।
साथ ही मुस्कान राजपूत ने सिल्वर, मानसी झा ने सिल्वर, रौनक कनौजिया ने ब्रांच, निर्जला ने ब्रांच, कीर्ति गंगवार ने ब्रांच, निधि माथुर ने ब्रांच मेडल जीते। सात खिलाडिय़ों ने मेडल जीतकर जनपद में अपना मान बढ़ाया है। सभी खिलाडिय़ों को फर्रुखाबाद ताइक्वांडो की ओर से भी सम्मानित किया जायेगा। तीन दिन पूर्व सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने कानपुर गये थे। जिसमें से सात खिलाडिय़ों ने मेडल जीते। सभी खिलाड़ी सोमवार को देर शाम अपने घर वापस आ गये हैं। विजेता खिलाडिय़ों को स्टेडियम में सम्मानित किया जायेगा। कोच अजय प्रताप ने बताय कि बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ के तहत सभी महिला खिलाडिय़ों को प्रोवेशन अधिकारी अनिल चंद्रा की देखरेख में सम्मानित किया जायेगा। गोल्ड मेडल जीतने वाली निकिता दुबे ने बताया वह आगे इन्टरनेशनल तक खेलकर देश का नाम रोशन करना चाहती हूॅ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *