फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आधा दर्जन से अधिक बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराकर उनके माता पिता को चेतावनी देकर उनके सुपुर्द किया गया।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जनपद स्तर पर चलाए जा रहे बाल श्रम उन्मूलन रोकथाम अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को को पुलिस अधीक्षक महोदय व अपर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी फतेहगढ़ के निर्देशन में थाना ए0एच0टी0 फतेहगढ़ से उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार मय टीम कांस्टेबिल आशीष, श्रम प्रर्वतन अधिकारी अनिल कुमार की संयुक्त टीम ने बाल संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार द्वारा फतेहगढ़ में होटल ढाबा, किराना स्टोर, दुकानों, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग आदि पर बालश्रम उन्मूलन रोकथाम व पुनर्वास सम्बन्धी अभियान चलाया गया।
बालश्रम रोकथाम से सम्बन्धी जागरुकता अभियान प्रचार.-प्रसार किया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों से कुल 07 किशोर बालक/बालिका श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया श्रम प्रर्वतन अधिकारी अनिल कुमार द्वारा नियोजक को मौके पर ही नोटिस देकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई एवं 07 किशोरों को बालश्रम से मुक्त कराकर मौके पर ही परिजनों को चेतावनी देते हुए उनके सुपुर्द किया गया। होटल, ढाबा, दुकानों, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग आदि के स्वामियों को हिदायत दी गयी कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए। ऐसा करना दंडनीय अपराध है।
