छावनी परिषद की बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव हुए पास

 ब्रिगेडियर ने आपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय दिया सैनिकों को
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। छावनी परिषद बोर्ड की बैठक में ब्रिगेडियर मनीष जैन को पहलगाम हमले पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत सम्मानित किया गया। छावनी परिषद फतेहगढ़ को टॉप 10 पर लाने पर सीईओ सुधीर कुमार को भी सम्मानित किया गया। बैठक में छावनी परिषद मनोनीत सदस्य सोनी कनौजिया भी मौजूद रही।
छावनी परिषद फतेहगढ़ सभागार में बोर्ड की बैठक ब्रि0 मनीष जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। मुख्य अधिशासी अधिकारी व सचिव सुधीर कुमार व मनोनीत सदस्या सोनी कनौजिया उपस्थित रहीं। बोर्ड बैठक के दौरान छावनी स्थित रानीघाट के विकास के एजेन्डे पर स्वीकृति प्रदान की गयी, साथ ही कम्यूनिटी सेन्टर शीशमबाग के सुधार, डोस कचरा प्रबन्धन संयन्त्र की बाउण्ड्रीवाल, आरसीसी सडक़ निर्माण, सार्वजनिक शौचालयों के सुधार, सिविल एरिया में इन्टरलॉकिंग टाइल्स तथा छावनी भवनों की रंगाई-पुताई आदि कार्यों हेतु ई-टेण्डर आमन्त्रित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। बैठक के दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर ने आपरेशन सिन्दूर की सफलता व आपॅरेशन महादेव तथा शिवशक्ति की सफलता पर सेना को सम्मानित करने के क्रम में सैन्य अधिकारी के रूप में ब्रि0 मनीष जैन को शॉल पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। ब्रि0 मनीष जैन ने आपरेशनों की सफलता का श्रेय अपने सैनिकों के साहस व कठिन परिश्रम को दिया तथा फतेहगढ़ स्थित सेना के दोनों प्रशिक्षण केन्द्रों व सैनिकों एंव अग्निवीरों के कठिन प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही अश्नील दिवाकर ने मुख्य अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार को छावनी क्षेत्र में हुए विकास व फतेहगढ़ कैण्ट की स्वछता रैंकिंग में देश में टॉप-10 में व उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। सुधीर कुमार ने इसका श्रेय अपने कर्मचारियों के कठिन परिश्रम व स्वच्छता ब्राण्ड अम्बेसडर सोनी कनौजिया के सहयोग को दिया। बैठक में सुबोध कुमार सिंह कार्यालय अधीक्षक, पुष्कर सिह कम्प्यूटर प्रोग्रामर तथा एस0पी0 सेंगर अवर अभियन्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *