बरेली: फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक कॉलगर्ल व पांच लडक़े गिरफ्तार

बरेली: बरेली पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारकर फ्लैट से 5 लडक़ों और एक कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया। फ्लैट में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा है। डोहरा रोड महेंद्रनगर कॉलोनी के एक किराए के फ्लैट में चल रहे अवैध धंधे की शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापा मारा है। बताते चले कि तृतीय कोतवाल पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में बारादरी पुलिस और महिला सशक्तिकरण टीम ने संयुक्त छापेमारी की। पुलिस ने जैसे ही पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खटखटाया, अंदर हडक़ंप मच गया। छापे के दौरान पुलिस ने एक कॉलगर्ल समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये लोगों में रोहित ठाकुर नामक युवक पहले भी पीलीभीत बाईपास पर हुए एक गोलीकांड में शामिल था। अन्य गिरफ्तार सोनू, बसंत, अभय विक्रम और सुधांशु शामिल हैं। पूछताछ पर पता चला कि युवती डोहरा रोड पर इशारों के जरिए ग्राहकों को बुलाती थी। सौदा तय होने के बाद ग्राहकों को इसी किराए के फ्लैट में लाकर देह व्यापार को अंजाम देती थी। यह अवैध धंधा काफी समय से चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *