ट्रैक्टर से कुचल जाने से गर्भवती महिला की मौत से छाया मातम

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर से कुचल जाने से गर्भवती महिला की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ट्रैक्टर से कुचल जाने से गर्भवती महिला शिखा राजपूत की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। थाना थाना मेरापुर के ग्राम रुखइया निवासी धर्मेंद्र राजपूत की 25 वर्षीय पत्नी शिखा करीब 9 माह की गर्भवती थी। तकलीफ होने के कारण वह आज जेठ पुष्पेंद्र राजपूत के साथ बाइक से कायमगंज में फरीदी के यहां अल्ट्रासाउंड कराने गई थी। पुष्पेंद्र बाइक से वापस घर जा रहा था। जब वह कोतवाली कायमगंज के ग्राम मटकी सुरइया के निकट से गुजर रहा था। उसी समय ह्यसामने तेजी से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे शिखा सडक़ पर जा गिरी और ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके शरीर के ऊपर से निकल गया। जिससे शिखा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोडक़र भाग गया। डबल ट्राली में आलू भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। बताया गया कि पहली बार शिखा के गर्भवती होने से परिवार में खुशी का माहौल था। उसका पति दिल्ली में ट्रक चलाता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *