विज़न 2047 तक शाहाबाद भी चमक बिखेरेगा

हरदोई,समृद्धि न्यूज। विजन 2047 को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये विभिन्न मुद्दे पर प्रदेश के कुल 826 ब्लॉक प्रमुखों में से 20 ख़ास ब्लॉक प्रमुखों में शाहाबाद ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र से सीधी बातचीत की।
मुख्यमंत्री की सम्मानित और विकास की सोच रखने वाले सूची में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र चुने गए।यह बात जनपद के लिए बड़े सम्मान और गौरव की बात है।प्रदेश की लिस्ट में शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र ने अपनी जगह बनाकर ज़िले के नाम को रोशन कर दिया।
त्रिपुरेश मिश्र न सिर्फ़ हरदोई जिले का नाम बल्कि अपने शाहाबाद ब्लॉक को भी लखनऊ के दायरे में दर्ज कराने वाले पहले ब्लॉक प्रमुख बने हैं। यह कामयाबी उनके जज़्बे, सोच और क़यादत का नतीजा है।उसी का नतीजा है कि उन्होंने प्रदेश नेतृत्व की नज़रों में एक अलग पहचान दिलाई।

जनपद के ब्लॉक शाहाबाद की सरजमीं पर विकास की सोच का पर्याय बन चुके श्री मिश्र अब प्रदेश में भी विकास की इबादत लिखने में योगदान दे सकेंगे नसी एम श्री योगी के इस विजन का हिस्सा बने त्रिपुरेश मिश्र ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादा सच्चा और नेक हो तो कुछ भी संभव नहीं है। कहते हैं कि मंज़िल तभी हासिल होती है,जब कुछ न कुछ करते रहने की नई सोच विकसित करनी पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *